मुंबई। एकनाथ सम्भाजी शिंदे के मुख्यमंत्री बनते ही महाराष्ट्र का सियासी भूचाल तो थम गया, लेकिन शिवसेना की लड़ाई जारी है। एकतरफ शिंदे गुट है तो दूसरी तरफ उद्धव गुट। दोनों खुद को असली शिवसेना बता रहे हैं। ताजा खबर यह है कि उद्धव ठाकरे शुक्रवार को शिवसेना भवन पहुंचे, बैठक की और मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने साफ किया कि एकनाथ शिंदे शिवसेना के मुख्यमंत्री नहीं है। रातोंरात खेल हुआ है और...
Read Moreमुंबई। शपथ ग्रहण के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में राज्य की नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक की। बैठक में तय किया गया कि 2-3 जुलाई 2022 को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा। इसमें विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। इससे पहले शिवसेना के बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस...
Read Moreनई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने नूपुर शर्मा को फटकार लगाते हुए कहा कि उन्हें पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि उनकी बदजुबानी के कारण पूरे देश में आग लग गई। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि उदयपुर में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए कुछ हद तक वही जिम्मेदार है, जहां एक टेलर कन्हैया लाल की हत्या कर दी गई थी। नूपुर शर्मा की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता...
Read Moreमुंबई। महाराष्ट्र का राजनीतिक संकट अब आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार रात शिवसेना की दलीलों को खारिज करते हुए गुरुवार को ही फ्लोर टेस्ट कराने का आदेश दे दिया। इसके कुछ देर बाद ही मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने फेसबुक लाइव करते हुए इस्तीफे का ऐलान कर दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा मंत्रिमंडल के सहयोगी अनिल परब के जरिए राजभवन भेजा है। उन्होंने शिंदे गुट के...
Read Moreनई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा में कल फ्लोर टेस्ट होगा। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार शाम को 3 घंटे 10 मिनट तक चली सुनवाई के बाद यह फैसला दिया। शिवसेना ने फ्लोर टेस्ट के खिलाफ, जबकि शिंदे गुट और राज्यपाल के वकील ने फ्लोर टेस्ट के पक्ष में दलीलें पेश कीं। शाम 5 बजकर 18 मिनट से 8 बजकर 28 मिनट तक सभी पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया...
Read Moreमुंबई। राजनीतिक संकट से जूझ रही महाराष्ट्र सरकार की बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में तीन अहम फैसले हुए। इनमें कैबिनेट ने औरंगाबाद का नाम संभाजी नगर करने का फैसला किया, जबकि नवी मुंबई हवाई अड्डे का नाम बालासाहेब ठाकरे के बजाय डीबी पाटिल और उस्मानाबाद का नाम बदलकर धाराशिव रखने पर स्वीकृति दी गई। बैठक में तय किया गया है कि अहमदनगर-बीड-परली वैजनाथ नई रेलवे लाइन परियोजना के पुनर्निर्माण को...
Read Moreमुंबई। महाराष्ट्र में कल राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने फ्लोर टेस्ट का आदेश दिया है। राज्यपाल के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है। सूत्रों के मुताबिक अगर सुप्रीम कोर्ट में फैसला प्रतिकुल आता है तो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इस्तीफा दे सकते हैं। आज कैबिनेट की बैठक में जिस तरह से उद्धव ठाकरे ने सभी का आभार प्रकट किया है, उससे मीडिया में यही...
Read Moreजयपुर। राजस्थान के उदयपुर में हुई नृशंस हत्या के मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) करेगी। इस मामले में NIA ने गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के साथ-साथ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज़ की है। गृह मंत्रालय ने बताया कि उदयपुर में हुई कन्हैया लाल तेली की नृशंस हत्या की जांच को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को अपने हाथ में लेने का निर्देश...
Read Moreउदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की हत्या की चर्चा पूरे देश में है। जिस तरह से इस घटनाक्रम को अंजाम दिया गया, उस बर्बरता के खिलाफ गुस्सा है। पूरा मामला साम्प्रदायिक है, क्योंकि कन्हैयालाल ने नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन किया था और उसके बदले में रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद ने पहले धमकी दी और अब हत्या कर दी। दोनों आरोपियों को वारदात के कुछ घंटों बाद ही...
Read Moreगुवाहाटी। महाराष्ट्र में जारी सियासी घमासान के बीच सरकार बनाने की कवायद भी शुरू हो गई है। ताजा खबर यह है कि भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस दिल्ली पहुंचे हैं और बागी गुट के मुखिया एकनाथ शिंदे भी गुवाहाटी से दिल्ली पहुंच रहे हैं। यहां दोनों पक्षों के बीच आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। माना जा रहा है कि शिंदे गुट किसी भी समय राज्यपाल के पास जाकर अपनी स्थिति स्पष्ट कर...
Read More© 2020 - ictsoft.in