नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अगले महीने मुलाकात हो सकती है। राजनयिक सूत्रों के मुताबिक उज्बेकिस्तान में 15-16 सितंबर 2022 को शंघाई सहयोग संगठन का सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। इस दौरान भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री सहित चीन, रूस और ईरान के राष्ट्रपति भी शामिल होंगे।उज्बेकिस्तान के समरकंद में शंघाई सहयोग संगठन की मीटिंग में दोनों देशों के पीएम मिल सकते हैं।
Read Moreनासिक। महाराष्ट्र के जालना में आयकर विभाग ने 5 बिजनेस ग्रुप्स के ठिकानों से करीब 390 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति जब्त की। छापामारी में इनके यहां से 58 करोड़ रुपए नकद, 32 किलो सोने के आभूषण, 16 करोड़ रुपए के हीरे, मोती मिले। आयकर विभाग की टीम को कैश गिनने में करीब 13 घंटे का समय लग गए। कुछ कर्मचारियों की कैश गिनते-गिनते तबीयत खराब होने की भी जानकारी लगी है। आयकर...
Read Moreनई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार की दोपहर के जगदीप धनखड़ को 14वें उप राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई। राष्ट्रपति भवन में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। आपको बता दे कि 6 अगस्त 2022 को हुए उप राष्ट्रपति के चुनाव में धनखड़ ने विपक्ष की...
Read Moreनई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ते कोविड -19 मामलों के बीच अधिकारियों ने फिर से मास्क अनिवार्य करने का फैसला किया है। अधिसूचना के अनुसार, सभी सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क लगाना अनिवार्य है। ऐसा नहीं करने पर पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। निजी चार पहिया वाहन में मास्क पहनना अभी भी वैकल्पिक है। नियमों का पालन करवाने के लिए टीमों का गठन किया गया है। 10 अगस्त...
Read Moreनई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना कार्यालय में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। यहां पीएम मोदी की कलाई पर राखी बांधी गई। प्रधानमंत्री कार्यालय में इस बार का रक्षा बंधन त्योहार बहुत खास रहा क्योंकि पीएम मोदी को राखी बांधने वाली लड़कियां,सफाईकर्मी,चपरासी,माली,ड्राइवर की बेटियां थी। वहीं मोदी सरकार के मंत्री भी अपने-अपने क्षेत्रों में रक्षाबंधन का पर्व मना रहे हैं। इससे पहले दिन की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने...
Read Moreभोपाल। रक्षा बंधन का खास मौका आ गया है। यह भाई-बहन के प्यार बंधन को संजोने का अवसर है। पूरे देश में यह पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है। है। कोई भी हिंदू त्योहार धार्मिक अनुष्ठानों के बिना अधूरा है। रक्षा बंधन में भगवान की पूजा की जाती है और फिर बहनें अपने भाइयों की पूजा करती हैं और रक्षा मंत्र का जाप करते हुए उनकी कलाई पर राखी बांधती...
Read Moreपटना। नीतीश कुमार ने 8वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश ने हिंदी में ईश्वर के नाम की शपथ ली। उनके तुरंत बाद तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। शपथ लेते ही तेजस्वी ने मंच पर ही नीतीश कुमार के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। बेटे...
Read Moreपटना। बिहार में नई सरकार बनने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। ताजा जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार के आग्रह को राजभवन ने स्वीकार कर लिया है और शपथ ग्रहण के लिए कल यानि बुधवार को शाम चार बजे का समय दे दिया है। माना जा रहा है कि महागठबंधन की सरकार में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की और तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ...
Read Moreअलवर। राजस्थान के अलवर में 70 साल की बुजुर्ग महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया है। शादी के करीब 54 साल बाद बुजुर्ग दंपत्ति को घर संतान पैदा होने से खुशी का माहौल है। महिला के पति की उम्र 75 साल है। आईवीएफ तकनीक के जरिए बुजुर्ग माता-पिता बने है। डॉक्टर का दावा है कि इतनी उम्र में बच्चे को जन्म देने का राजस्थान का यह अनोखा मामला है।
Read Moreनोएडा। उत्तरप्रदेश के नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता, गाली गलौज और धक्कामुक्की करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ ने मेरठ से श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार किया है। श्रीकांत त्यागी और उनके तीन साथियों को पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि श्रीकांत त्यागी भंगेल से खुद गाड़ी चलाकर मेरठ गया था। वह अपने करीबी के घर में छिपा...
Read More© 2020 - ictsoft.in