भोपाल। भारतीय रेडक्रास सोसायटी, म.प्र. राज्य शाखा शिवाजी नगर, भोपाल के जनरल सेक्रेटरी प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि वृक्ष मित्र ‘‘ट्री मैन‘‘ के नाम से पहचान बनाने वाले सुनील दुबे उपस्थित हुये और इनके द्वारा रेडक्रास परिसर में बहेड़ एवं आंवले का पौधारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस का शुभारंभ किया। प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि सुनील दुबे द्वारा भोपाल शहर के विभिन्न स्थानों पर प्रतिदिन एक पौधा लगाते हैं इन्होंने अब तक 3 लाख से अधिक पौधे लगाये हैं। इन्हें अंतर्राष्ट्रीय पुरूस्कार भी मिले है तब से इन्हें वृक्ष मित्र ‘‘ट्री मैन‘‘ के नाम से जाना जाता है।
रेडक्रास के जनरल सेक्रेटरी प्रदीप त्रिपाठी द्वारा आम का पौधा लगाकर वृक्षारोपण किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन बढ़ा खुशहाली का दिन है, जहां हर जगह लोगों द्वारा वृक्षारोपण किया जा रहा है। प्रदीप त्रिपाठी ने प्रदूषण मुक्त पर्यावरण एवं हरियाली अमावस्या से वृहद वृक्षारोपण का संकल्प लिया। इस अवसर पर रेडक्रास कर्मचारियों, माहेश्वरी समाज के लोगों एवं श्री सुनील दुबे के साथ उपस्थित हुये बच्चों ने पौधारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया।
प्रदीप त्रिपाठी, जनरल सेक्रेटरी द्वारा बताया गया कि रेडक्रास राज्य शाखा के चेयरमैन डॉ. गगन कोल्हे, वाईस चेयरमैन भारत झंवर, मानसेवी कोषाध्यक्ष शशांक श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस पर रेडक्रास परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रदीप त्रिपाठी, जनरल सेक्रेटरी ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पौधारोपरण करने का एक अभियान है। इस अभियान की शुरुआत करने का मुख्य उद्देश्य वातावरण की स्थितियों पर ध्यान केन्द्रित करने और पृथ्वी के सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए पर्यावरण में सकारात्मक बदलाव का भाग बनने के लिए लोगों को प्रेरित करना है। दुनिया में हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि जीवन में सब कुछ है पर काया निरोग नहीं है, तो कुछ नहीं। निरोग काया से जो आनन्द हासिल हो सकता है, वह आनन्द दुनियां की कोई चीज नहीं दे सकती। काया को निरोग रखने में पर्यावरण की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है।उक्त दिवस पर माहेश्वरी समाज एवं अन्य युवा वर्ग द्वारा रेडक्रास ब्लड बैंक में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान किया।
‘‘स्वच्छ पर्यावरण से नाता जोड़ो, बीमारियों से मुंह मोड़ो‘‘
‘‘पर्यावरण का रखे ध्यान, तभी बनेगा देश महान‘‘
‘‘हम सभी रक्तदान है रक्तदान है जीवन दान‘‘ Posted By: SATISH TEWARE
© 2020 - ictsoft.in
Leave a Comment